Pages Navigation Menu

The News Analyzer

कुछ अच्छा करना चाहते हैं तो भोपाल शहर में ये हैं विकल्प

कुछ अच्छा करना चाहते हैं तो शहर में ये हैं विकल्प

आज वर्ल्ड काइंडनेस डे है। इस दिन की शुरूआत 21 साल पहले वर्ल्ड काइंडनेस मूवमेंट नाम के एक गैर-लाभकारी संगठन ने की थी। इस संगठन में अब 27 देश के प्रतिनिधि हैं, जिसमें भारत भी शामिल है वर्ल्ड काइंडनेस डे का उद्देश्य समाज को दया के भाव के साथ जोड़ना है। हमारे शहर में भी बहुत से ऐसे लोग हैं जो समाज की बेहतरी के लिए कुछ कर रहे हैं और दया के इस गुण को लोगों तक पहुंचा रहे हैं। इन लोगों के अलावा भी बहुत से लोग हैं जो किसी की जिंदगी को बेहतर बनाने की इच्छा रखते हैं, किसी के लिए कुछ अच्छा करना चाहते हैं। वर्ल्ड काइंडनेस डे पर सिटी भास्कर इन दोनों तरह के लोगों को जोड़ने का प्रयास कर रहा है। आज यहां कुछ ऐसे लोगों और संस्थाओं की जानकारी दी जा रही है, जिनसे जुड़कर, मदद कर आप भी दयाभाव को बढ़ा सकते हैं।

सैनिक कल्याण बोर्ड के जरिये सैनिकों के परिवार की मदद

यहां दान के लिए बाणगंगा चौराहा स्थित सैनिक कल्याण बोर्ड में संपर्क कर सकते हैं। बोर्ड ने ‘सशस्त्र सेना झंडा’ नाम से एक फंड तैयार किया है, जहां डोनेशन से प्राप्त फंड से पूर्व सैनिकों के परिजनों के लिए कल्याणकारी योजनाओं पर काम किया जाता है।             संपर्क 0755-2553992

संस्था आप क्या कर सकते हैं
हेल्प बॉक्स

9425607077

9425006574

जरूरतमंदो को कपड़े, जूते, किताबें दान कर सकते हैं। यह संस्था धार्मिक आयोजनों में फूल-प्रसाद की जगह जरूरतमंद बच्चों को कॉपी-पेन देती है।
निदान सेवा समिति

9826398520

संस्था मानसिक एवं शारीरिक दिव्याग बच्चों के इलाज और पढ़ाई का ध्यान रख रही है। यह संस्था आर्थिक दान नहीं लेती। आप चाहें तो सेवा में अपना समय दे सकते हैं।
जीवन दीप्ति

9713560870

संस्था गंभीर बीमारी से पीड़ितों को व्हीलचेयर, वॉकर, कमोड चेयर आदि मुहैया कराती है, सिर्फ 2 रुपये महीने में। ऐसे इक्विपमेंट्स दान दे सकते हैं।
श्री सागर संस्था

7024552222

गणेश नगर झुग्गी में बने सरकारी स्कूल को गोद लिया है। वहां किताबें , स्टेशनरी, जूते, स्वेटर आदि देते हैं। ऐसे ही जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई के लिए आप दान दे सकते हैं।
बर्तन बैंक

9894428081

बर्तन बैंक चलाते हैं, ताकि घरों और पार्टियों में प्लासटिक और थर्माकोल डिस्पोजेबल आइटम पर रोक लगे। आप यहां बर्तन या उसका खर्च दे सकते हैं।
रोटी बैंक

9111004666

जरूरतमंदो को मुफ्त में खाना देता है। यहां कोई भी अपने घर का ताजा खाना दान कर सकता है। दो काउंटर हैं- एक इकबाल मैदान के पास और दूसरा माता मंदिर चौराहे पर।
दक्ष वेलफेयर

8602200745

दिव्यांग बच्चों की एजुकेशन, उनके रहने की इंतजाम और उनके इलाज में आप भी मदद कर सकते हैं। वर्तमान में इनके पास 60 बच्चे हैं, जिनकी वे देखभाल करते हैं।

 

जानी पहचानी संस्थाएं

एसओएस बालग्राम – अनाथ बच्चों के रहने, भोजन, शिक्षा और एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटीज के लिए काम करती है। संपर्क – 9074921550

मातृछाया (शिशु कल्याण केन्द्र) – अनाथ बच्चों का पालन पोषण व देखभाल करती है। यहां बच्चों का कानूनी तौर पर एडॉप्शन भी होता है। संपर्क – 0755-2559597

अपना घर वृद्धाश्रम – यहां अभी 24 बुजुर्ग रह रहे हैं। संपर्क – 9893598376

अपना घर ( बीमारों के लिए) – संस्था सड़कों पर रहने वाले बीमार निराश्रितों का उपचार करती है और उनके ठीक होने के बाद उन्हें उनके परिवार जनों से मिलाने का काम करती है। परिवार का पता नहीं है तो सदस्यों को अलग-अलग तरह की ट्रेनिंग देती है , ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। संपर्क – 8963935921

ब्लड डोनेशन के लिए यहां संपर्क करें

  • ब्लड बैंक हमीदिया हॉस्पिटल एंड जीएमसी, कोहेफिजा 0755-4050148
  • ब्लड बैंक जेपी हॉस्पिटल, तुलसी नगर 0755-2556812
  • इंदिरा गांधी महिला एवं बाल चिकित्सालय गैस राहत 0755-2713100
  • ब्लड बैंक, कस्तूरबा हॉस्पिटल, हबीबगंज 0755-5288925
  • ब्लड बैंक, इंडियन रेड क्रास सोसायटी, शिवाजी नगर 0755-2526108

आर्गन डोनेशन के लिए यहां कराएं रजिस्ट्रेशन

भोपाल ऑर्गन डोनेशन सोसायटी में ऑर्गन डोनेशन की शपथ दिलाने के साथ फॉर्म भरवाया जाता है, जिसके बाद ऑर्गन डोनर कार्ड बनता है। ऑर्गन डोनर कार्ड बनने का यह मतलब नहीं है कि आपका ऑर्गन ले ही लिया जाएगा, आप इसको विड्रॉल भी करा सकते हैं। हेल्पलाइन – 9479903333

Leave a Reply